साइबर ठग गिरोह के सदस्यो को ले गई जम्मू कश्मीर पुलिस
राउरकेला से चार साइबर ठग जम्मू कश्मीर पुलिस के हवाले किए गए,
11 सितंबर को शहर में सक्रिय साइबर ठग गिरोह का हुआ था फंडाफोड़,ऑनलाइन शॉपिंग के सैकड़ों ग्राहकों को बनाया शिकार।।
राउरकेला के उदितनगर थाना क्षेत्र से 11 सितंबर के दिन पुलिस की गिरफ्त में आए ऑनलाइन ठग गिरोह के आठ सदस्यों में से चार सदस्यों को शनिवार को जम्मू कश्मीर पुलिस अपने साथ ले गई।इन आरोपियों को राउरकेला कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर गए।
उल्लेखनीय है कि स्मार्टसिटी राउरकेला में नकली नोट छापाखाना व 16 लाख से अधिक नकली नोट के गिरोह के खुलासे के बाद राउरकेला में लंबे समय से सक्रिय एक ऐसे साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ हुआ जो ऑनलाइन शॉपिंग के ग्राहकों को अपना शिकार बना रहा था।उदिनतगर के किल्ला बिल्डिंग निकट एक बिल्डिंग से संचालित गिरोह के बिहार व आंध्र प्रदेश समेत विभिन्न राज्यो के आठ सदस्यों में बिहार नवादा काशी चौक के प्रीतम सिंह(27),केरल के पुतुर जिले के राज शेखरन उथिरन(54),बिहार नालंदा के कथि सराई के अरविंद कुमार(24),बिहार गया के नीमा के बबलू सिंह (35), बिहार गया सीधी पुर के मनीष कुमार (29) पुत्र राम कुमार सिंह, नवादा गोल बाजार के राजेश पासवान (40), आंध्र प्रदेश के
जिला चितर के थुकुपात के नागराम परांडे मुडु (30) को 11 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।इनके पास से
विभिन्न कंपनियों के 54 स्मार्ट/कीपैड मोबाइल फोन, विभिन्न कंपनियों के 4 लैपटॉप,तीन कलर प्रिंटर, दो बाइक, एलईडी टीवी,10 नकली प्लास्टिक स्टाम्प सील,42 स्पीड पोस्ट बार कॉर्ड, फर्जी प्रेस आईडी कार्ड,नापतोल,मेशो,सुधि कार्ड के पोस्ट कार्ड आकार के नकली स्क्रैच कूपन आदि जब्त किए गए थे।छेण्ड निवासी यशवंत विश्वाल ने छेण्ड थाने में शिकायत की थी कि उनसे आठ महीने पहले15 जनवरी 2022 को गिरोह के सदस्य ने मापतौल ऑनलाइन शॉपिंग का परिचय देकर 25 लाख की लॉटरी लगने का झांसा दिया और दो फीसद जीएसटी का रकम ठग लिया।पुलिस ने इसी मामले में साइबर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।इनमें से चार के खिलाफ जम्मू कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में ठगी के मामले होने से शनिवार को वहां की पुलिस ले गई।राउरकेला पुलिस की मदद से सभी आवश्यक औपचारिकता पूरी करने के बाद उन्हें जम्मू कश्मीर पुलिस अपने साथ ले गई।यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।





