सरकार के खिलाफ कल सचिवालय का घेराव करेंगे कांग्रेसी
प्रेस विज्ञप्ति : राउरकेला जिला कांग्रेस
राउरकेला जिला कांग्रेस ने देश और प्रदेश में काबिज सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ दिनांक 26 फरवरी सोमवार के दिन भुवनेश्वर चलो का नारा दिया है। कांग्रेस दल भुवनेश्वर में भ्रष्टाचार के खिलाफ सचिवालय का घेराव करेगें ।
राउरकेला जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि -
24 वर्षों तक बीजद सरकार और 10 वर्षों तक केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जनता से किये गये वादों को पूरा करने में विफल रही है। यह सरकार बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के बजाय आम जनता को लूट रही है, यह सरकार भ्रष्ट है, 24 साल के लंबे कार्यकाल में इस सरकार में भ्रष्टाचार के पहाड़ खड़े हो गए हैं। यह सरकार भ्रष्टाचारियों को सजा देने के बजाय उन्हें बार-बार पुरस्कृत कर रही है। 1 लाख करोड़ का खनन घोटाला 20 लाख करोड़ का चीटफंड़ घोटाला 33 लाख करोड़ का पेयजल योजना में भ्रष्टाचार,35 लाख करोड़ का बिजली क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च में भ्रष्टाचार राज्य में बढ़ती बेरोजगारी अनाज की बिक्री में कमी और अनाज का न्यूनतम समर्थन मूल्य जिसे विधानसभा में सर्वसम्मति से 2930 रूपये करने का निर्णय लिया गया था, जिसे 20 वर्ष बाद भी आज तक लागू नहीं किया गया, राज्य के सभी ब्लॉकों में 53% सिंचाई उपलब्ध कराने में विफलता, किसानों की आत्महत्या, किसानों का बाजार में डूबना तथा कृषि उपज नहीं हो पाना राज्य में संरक्षित किया जाए और राज्य में महिलाओं की समस्या आज बहुत गंभीर और खतरनाक है यहां तक कि राज्य में हर दिन 7 महिलाओं के साथ बलात्कार होता था, जिनमें से 4 नाबालिग थीं। राज्य आज बाल तस्करी में भारत का पहला राज्य बन गया है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक, ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और अपराध भारत में सबसे ज्यादा है। 24 साल से इस राज्य में कोई भी महिला, छात्रा, युवा, मजदूर या किसान सुरक्षित नहीं रहा। सरकार की अक्षमता ही उसकी सक्षमता का प्रचार कर रही है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बीजू जनता पार्टी के नेताओं ने इस राज्य को पूरी तरह बर्बाद करने की योजना तैयार कर ली है। आज राज्य की पूरी शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है. शुरुआत प्राथमिक शिक्षा से लेकर विश्वविद्यालय तक वर्षो से हजारों पद रिक्त पडे़ है।





