समाज के प्रति समर्पित हेपी मोमेन्ट इंडिया
साक्षात्कार :
राउरकेला शहर में कार्यरत समाजसेवा के प्रति समर्पित सामाजिक संगठन हैप्पी मोमेंट्स इंडिया ने जगदा के मानव सेवा प्रतिष्ठान शिशु आश्रम में "मेरा योगदान"कार्यक्रम के तहत 52वाॅ सेवागतिविधी का आयोजन किया।
हैप्पी मोमेंट्स इंडिया संस्था के संस्थापक और अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पंडा़ ने "सारांश दैनिक"(सामाचार एजेंसी सारांश न्यूज नेटवर्क की प्रकाशक ईकाई) को बताया कि वे और उनकी टीम मिलकर प्रतिमाह जरूरत मंद लोगों के बीच अपनी क्षमतानुसार जरूरत की सामग्री जैसे कंबल, छाता, खाद्य सामग्री आदी वितरित करते है।
संस्था की ओर से स्कूली बच्चों के लिए भी कई प्रेरणादायक कार्य किए जाते है। नन्हे कलम की खोज के तहत संस्था की ओर से स्कूली बच्चों के लिए कई प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके भीतर छीपी फ्रतिभा को निखारने का काम किया गया है।
श्री पंडा़ ने आगे बताया कि जरूरतमंद प्रतिभावान बच्चो की मदद के लिए वे सदा मदद का हाथ बढाएंगे।
संस्था के अन्य सदस्यों में रश्मिता पांडा, मोहन पटनायक, दिबाकर दास, रजत नायक, गौरी कुंभार, दीपिका सामल, रीता सामल रवि सिंह हेमंत टांडिया, डॉ सुमंत, बेनूधर कुंभार, बिकास पात्र व अन्य सदस्य इस कार्य में अपना अहम योगदान देने के लिए आयोजित करने सदा उपस्थित रहते है।





