मां और बच्चा लापता
पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर टाउन थाना अंतर्गत आनेवाले , वार्ड नंबर 20 अंतर्गत पंडागली, बघुआबोल में सकीला मरांडी की पत्नी लता बिरुआ और नन्हा बेटा असिन मरांडी अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं।
साकिला मारांडी की पत्नी लता विरूआ एवं शिशु पुत्र आसीन मारान्डी तारीक 29-08-2023 को 8. 30 से अपने निवास स्थान से गायब है। घर से निकलते समय लता विरूआ हरे रंग की साडी़ पहने हुए थी, और नारंगी रंग की ओढ़नी कंधे पर रखी थी।
उनके साथ उनका पुत्र था जो
पूरी बांह का जीन्स शर्ट और हरे रंग का पैंट पहना था। पति के मुताबिक लता बिरुआ की लंबाई 4 फीट 5 इंच, 2 साल 2 महीने का बच्चा है. इस संबंध में पति ने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर जाकर काफी खोजबीन की. अंत में उसे निराशा हाथ लगी। महिला का पिता मधु बिरुआ और पति श्री मरांडी ने उसे फाइल फोटो और बच्चे का तस्वीर के साथ 31/08/2023 को तालचेर शहर पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराया।इस संबंध में पति श्री मरांडी ने अनुरोध किया है कि जिस व्यक्ति को भी उनकी पत्नी एवं नवजात पुत्र दिखे वे इस फोन नंबर 7750011774 पर संपर्क कर कृपया सूचित करे।





