सभी भक्तो को सारथी परिवार की ओर से शीतल पेय पिलाई गई

सभी भक्तो को सारथी परिवार की ओर से शीतल पेय पिलाई  गई

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

तालचेर की प्रसिद्ध मा हिंगुला यात्रा के अवसर पर सारथी परिवार की ओर से पेय पदार्थ का वितरण।
तालचेर के गोपालगढ़ स्थित हिंगुला माता की पीठ में तलचेर की अधिष्ठात्री देवी अग्निरूपा माँ हिंगुला की प्रसिद्ध वार्षिक यात्रा का आयोजन किया गया है।प्रसिद्ध हिंगुला यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।  माता हिंगुला के आशीर्वाद और सारथी देव की अपार कृपा से हर साल की तरह इस साल भी हिंगुला यात्रा के अवसर पर अंगूल सारथी परिवार की ओर से सभी भक्तों के लिए पानी, दही, शर्बत आदि पेय पदार्थ उपलब्ध कराया गया।
यह सेवा यात्रा में आनेवाले सभी लोगों के लिए सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध थी।