विज्ञान वर्ग में श्रेयासु ने प्रथम स्थान हासिल किया
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
12वीं कक्षा में विज्ञान वर्ग से श्रेयाशु अनुपम की उपलब्धि की विभिन्न तबकों से प्रशंसा हो रही है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में तालचेर के जगन्नाथ एरिया डीएवी स्कूल के छात्र पी श्रेयाशु अनुपम ने 98.2% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया हैं, उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने दादा जयकृष्ण प्रधान, पिता और माता, शिक्षकों और अपने साथियों को दिया। उनका लक्ष्य भविष्य में आई आई टी (IIT) इंजीनियर और साइबर विशेषज्ञ बनना है। उन्हे इस सफलता के लिए तालचेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बधाई संदेश आ रहे हैं।





