सतर्कता जागरूकता सप्ताह की पूर्व संध्या पर शपथ ली गई

सतर्कता जागरूकता सप्ताह की पूर्व संध्या पर शपथ ली गई

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले राउरकेला में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सतर्कता जागरूकता सप्ताह की पूर्व संध्या पर सोमवार के दिन "उत्कलमणि गोपाबंधु इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग कॉलेज" राउरकेला संस्थान परिसर में शिक्षकों और छात्रों ने शपथ ली, उन्होंने अपने शपथ में कहा कि- " हम भारत के लोक सेवक , सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करते हैं कि हम अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे, हम यह प्रतिज्ञा भी करते हैं कि हम जीवन के प्रत्येक क्षेत्र से भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिए निर्बाध रूप से कार्य करेंगे । हम अपने संगठन के विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहते हुए कार्य करेंगे । हम अपने सामूहिक प्रयासों द्वारा अपने संगठनों को गौरवशाली बनाएंगे तथा अपने देशवासियों को सिद्धांतों पर आधारित सेवा प्रदान करेंगे । हम अपने कर्तव्य का पालन पूर्ण ईमानदारी से करेंगे और भय अथवा पक्षपात के बिना कार्य करेंगे ।

यह एक जागरूकता सप्ताह अभियान है जो देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाता है।
यह जागरूकता सप्ताह अभियान कॉलेज की प्रिंसिपल प्रगति दास के नेतृत्व में किया गया ।