सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत
नुआगाँव प्रखण्ड़ के नुआगाँव पंचायत अंतर्गत पंचायत समिति महाविद्यालय के पास नुआगाँव से खुटगाँव की ओर जानेवाली सड़क पर आज संध्या के समय हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल पर मौजूद लोगो से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम बिरसू खालखो है,वह ताइंदा ग्राम के लााईनटोली का रहने वाला था। दो भाईयो में छोटा बिरसू खालखो का एक वर्ष से भी कम उम्र का एक छोटा बच्चा भी है।
वह अपने मोटरसाइकिल क्रमांक "ओडी 14 डब्लू 1598" से नये साल के लिए कपड़े की खरीदारी कर राउरकेला से अपने घर ताईदा की ओर लौट रहा था कि नुआगाँव के पंचायत समिति महाविद्यालय के पास बिपरीत दिशा से आती हुई एक मालवाहक 207 पिकअप से टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक मोटरसाइकिल से लगभग पचास मीटर दूर जा गिरा,और उसके सर से मांस का दो छोटा टुकडा निकलकर सड़क पर बिखर गया।
खबर लिखे जानेतक युवक का शव सड़क पर ही पड़ा था। परिजन व अन्य लोग घटना स्थल पर पहुँच कर सड़क को अवरूद्ध कर रखा है जिससे यातायात बाधित हो गई है।





