जर्जर अवस्था में आँगनबाडी़-माताओं ने बच्चो को भेजने सै किया माना
गंगाधर शा(संवाददाता
सुंदरगढ़ जिले के बड़गांव प्रखंड के वोईपाली ग्राम पंचायत के 12 नंबर वार्ड में चलना मुंडा स्थित आंगनबाडी केंद्र दयनीय स्थिती में है।
आंगनबाडी़ मकान का छत टूटने की कगार पर है जिससे स्थानीय माताएं अपने बच्चों को इतनी भयानक स्थिति में भेजने से मना कर रही हैं।आंगनबाडी केंद्र की दीदी ने इस बात की जानकारी आईसीडीएस कार्यालय को देते हुए बताया कि आंगनवाड़ी घरों की मरम्मत नहीं की जा रही थी ना नए घर बनाए जा रहे थे,इस पर सीडीपीओ का कहना है कि यह दूसरे चरण में होगा।अब देखना यह है कि दुसरा आँगनबाडी़ का मकान कबतक बनता है।





