अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कड़ी कार्यवाही
राउरकेला आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 08.03.2025 को राउरकेला आबकारी विभाग द्वारा देवगांव, जलदा, केमांग अंचलों में कुल 6 स्थानों पर छापे मारे गए,इस छापामारी में कुल 458 लीटर अवैध महुआ शराब, 75 लीटर अवैध शराब और 15480 किलोग्राम महुआ पाउच नष्ट कर दिया गया,और कुल 3 दावा मुकदमा दर्ज किए गए हैं तथा 3 लावारिस मुकदमा दर्ज किए गए हैं। कुल 3 लोगों पर मुकदमा चलाया गया है, उनके नाम हैं-
1.संबरी गुइपाई,
2.ज्योत सिंह,
3.सुरेंद्र सिंह

इस छापामारी में निरीक्षक मोहन पधान,उप निरीक्षक अजय प्रधान, सहायक उपनिरीक्षक कुमारी जेम्मानी किसान,अतिरिक्त उप निरीक्षक लक्ष्मी पांडा, कर्मचारी श्रीनिवास बिशोई, सौम्य रंजन साहू, सूर्यकांत, सपन साहू, रेनू किरो, हेममंजरी बिस्वाल, कुमारी प्रधान, विक्टोरिया डोंगडोंग, निरंजन राउत, आकाश पटेल, त्रिलोचन पाढ़ी, अमर महराना, और बिसरा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल थे।





