सड़क का अतिक्रमण करने वाले दुकानदारो पर सख्त हुई प्रशासन

 सड़क का अतिक्रमण करने वाले दुकानदारो पर सख्त हुई प्रशासन

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

तालचेर उप जिला प्रशासन की पहल की विभिन्न महलो में सराहना की जा रही है।
तालचेर के हटोतोटा, मनसा मंदिर से सटे ताम्रित बाजार, में कई दुकानदार अनियत तरीके से पहले दुकान के बरामदे तक सामान बिछा देते है, और बाद में सड़क के किनारे अपनी दुकानों का विस्तार करते हैं, जिससे सड़क पर भीड़ लग जाती हैं।

इस पर कार्यवाही करते हुए तालचेर उप जिलाधिकारी ने ग्राहकों की भीड़ के कारण यातायात की समस्या उत्पन्न होने की शिकायत पर स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट किया और उक्त बाजार के व्यापारियों को सडक़ किनारे तक फैली दुकानों को तत्काल खाली करने के सख्त निर्देश दिया।और धीरे-धीरे उन्होंने सड़क के किनारे की दुकानों को हटाने की कोशिश की है लेकिन अभी भी कई दुकानों को नहीं तोड़ा गया है जो आम शिकायत है।  उप जिलाधिकारी की इस पहल का विभिन्न महलो में स्वागत किया जा रहा है।