SENSEX73,249.39-0.82%NIFTY 5022,687.65-0.88%BANK NIFTY54,925.70-1.01%GOLD4,029.20-0.77%
Market

सडक के गड्ढे में घण्टों फंसी रही पिकअप वैन

राउरकेला से बंडामुंडा होकर बिसरा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति शुक्रवार शाम एक बार फिर सामने आ गई। करीब साढ़े सात बजे बंडामुंडा सेक्टर-सी मार्ग पर एक पिकअप वैन गहरे गड्ढे में फंस गई और घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

बरसात के कारण सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से चालक गड्ढे की वास्तविक गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और वाहन सीधे उसमें फंस गया। आसपास मौजूद लोगों को वाहन निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यापारिक वाहन, जो हर साल हजारों रुपये रोड टैक्स चुकाते हैं, उन्हें सही सड़क न मिलने की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ता है। अक्सर वाहनों को क्षति पहुंचती है और कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं, जिससे यह नुकसान लाखों रुपये तक पहुंच जाता है।
सड़क की दुर्दशा और मरम्मत के प्रति प्रशासन की उदासीनता लोगों के बीच आक्रोश का विषय बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है।

 
एक पत्रकार के तौर पर मुझे महसूस हुआ कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी सटीक और सही सूचनाएं नहीं पहुँच पाती और न ही प्रिंट मिडिया का ज्यादा प्रचार-प्रसार है | जबकि गांवों में मोबाइल के पहुँचने से तमाम भ्रामक सूचनाये पहुंचाई जा रही है | अतः मैंने ग्रामीण क्षेत्रों तक सही और सटीक सूचनाये पहुँचाने का बीड़ा उठाते हुए इस चैनल "सारांश दैनिक "को आरम्भ करने का निर्णय लिया | मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि अपनी टीम के सहयोग से मै अपने उदेश्य में सफल रहूँगा | डा. हरहर शम्भू चौधरी ( M. J.) मुख्य संपादक mob. 9337396034
Download for instant alerts
Get the latest news, breaking stories and continuous Radio access with the Saransh Dainik app.
Get it on Google Play