संगीतकारों ने मनाया किशोर कुमार का जन्मदिन
सुंदरगढ़ जिला के रेल नगरी बंडामुंडा अंचल में स्थित डीज़ल कालोनी के ग्रीन एंड ग्रीन क्लब के गायकों ने बालीवुड के सदाबहार गीतकार व कलाकार स्वर्गीय किशोर कुमार का जन्मदिन मनाया | इस अवसर पर संगीतकारों द्वारा एक संगीत समारोह का आयोजन भी किया गया था | कोरोना को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन क्लब के एक कमरे में ही कुछ सदस्यों की उपस्थिती में किया गया था |
किशोर कुमार: का संक्षिप्त परिचय -
किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य-प्रदेश के खंडवा जिले में हुआ था। किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार था। जबकि उन्हें फिल्मी नाम किशोर कुमार से ही पहचान मिली। किशोर कुमार पर्दे में दिखने वाले हरफनमौला चरित्र की तरह अपनी निजी जिंदगी में भी बहुत ही मस्तमौला किस्म के इंसान थे और साथ ही अभिन्न प्रतिभा के धनी भी..।
किशोर कुमार ने भारतीय संगीत को नया आयाम दिया।। श्री कुमार के कर्ण प्रिय धुन को आज भी गुनगुनाते हुए करोड़ों लोग उन्हें अपने बीच पाते है..ये जीवन है इस जीवन का यही है यही है रंग रूप..जैसे सार्थक भावपूर्ण गानो ने उन्हें तत्कालीन बड़े पाश्र्व-गायकों में सबसे अलग खड़ा कर दिया था ।। वैसे किशोर दा ने 20 हज़ार से अधिक हिंदी और लगभग 5 हज़ार अन्य भाषाओँ में गाने गाए .. आपने कई हिंदी और क्षेत्रीय फिल्मों में हास्य अभिनेता की भी भूमिका भी निभाई.
ये उनकी आवाज का ही जादू था किअमिताब बच्चन ,राजेश खन्ना ,ऋषि कपूर,जीतेन्द्र और मिथुन जैसे तब के समान्य समझे जाने वाले कलाकारों को सुपर स्टार बना दिया था। इतना ही नही आपने अपनी आवाज देकर 20 से अधिक अति साधारण कलाकारों को स्थापित किया था.
आज भले ही किशोर कुमार हमारे बीच नहीं हैं,लेकिन लोगों के दिलों में उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी।





