निष्कासित मजदूरों के पक्ष में आयी भाजपा

निष्कासित मजदूरों के पक्ष में आयी भाजपा

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

ठेका कर्मियों की अवैध रूप से बर्खास्तगी से भाजपा चिंतित!

तालचेर नगर निगम में कार्यरत कुछ ठेका कर्मियों की अवैध बर्खास्तगी के विरोध में भाजपा की तालचेर ईकाई ने शनिवार को तालचेर नगर पालिका की कार्यकारिणी अधिकारी को एक ज्ञापन जारी किया। ओटीएंटाल सिक्योरिटी सर्विसेज, नामक एक ठेका संस्था लंबे समय से तालचर नगर परिषद के लिए काम कर रहा है।  
इस कंपनी ने तीन कर्मचारियों को बिना किसी कारण के अनुचित तरीके से तीन दिनों पहले काम से निकाल दिया गया है।
 भाजपा नगरपालिका क्षेत्र की ओर से जयति पटनायक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज एक लिखित शिकायत कार्यकारी अधिकारी रश्मि रेखा अमान से मुलाकात कर दी।  उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।  इस संबंध में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने तालचेर के उप जिलाधिकारी, अनुमंडल पुलिस अधिकारी और जिला श्रम अधिकारी का ध्यान आकर्षित किया है। 
निष्कासित मजदूरो के पक्ष में भाजपा जिला महासचिव प्रकाश महाराणा, जिला मीडिया प्रकोष्ठ अधिकारी परशुराम बारिक, अंचल अध्यक्ष यशवंत दास, महासचिव निरोज दास एवं ज्ञानेंद्रिया सेठी, दया सागर मिश्रा, योगेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।