लूट के सामान के साथ लुटेरा गिरफ्तार

लूट के सामान के साथ लुटेरा गिरफ्तार

राउरकेला के प्टलांटसाइट थाना में दर्ज थाना कांड़ संख्या 1013 दिनांक 3.12.2024 यू/एस-309(6)बीएनएस और प्लांटसाइट थाना कांड़ संख्या 1014 दिनांक 3.12.2024 यू/एस-309(6)बीएनएस के आरोपी पुलिस के हत्थे चढे़। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियो से छीनी गई चीजें भी बरामद की है। 

घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 2-12-24 की रात्रि लगभग 2.45 बजे जब शिकायतकर्ता बिरेन सोरेंग अपनी ड्यूटी से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे, जीटी लेन के पास मोटरसाइकिल पर सवार चार व्यक्ति आए और शिकायतकर्ता बिरेन सोरेंग पर हमला कर उससे 11,200/- रुपये नकद और एक हेलमेट छीन लिया। इस संबंध में प्लांटसाइट थाना में थाना कांड़ संख्या 1013/24 पंजीकृत किया गया।  इसी प्रकार दिनांक 2-12-24 की रात्रि लगभग 10 बजे जब शिकायतकर्ता निरंजन महापात्रा अपनी मोटर साइकिल संख्या OD14T4258 से अपने घर जा रहे थे, रास्ते में धोबीपाड़ा के पास तीन व्यक्तियों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी मोटर साइकिल, नकद 10,000/- रूपये, एक मोबाइल फोन, एक जैकेट और एक कलाई घड़ी छीन ली। इस संबंध में थाना कांड संख्या 1014/2024 दर्ज किया गया। जांच के दौरान तीन सीआईसीएल और एक आरोपी जीत बड़ाईक (19), पुत्र नरेश बड़ाईक, ग्राम-गन्हमबस्ती, थाना-प्लांटसाइट को गिरफ्तार किया गया। और उसके पास से कुल नकद 71,860/- रूपये, एक मोबाइल फोन, एक बजाज पल्सर मोटर साइकिल पंजीयन संख्या OD14AC 5798 और एक चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।