लाइकेरा पंचायत समिति उच्च माध्यमिक विद्यालय में नये छात्रों का स्वागत उत्सव मनाया गया

अनिल कुमार सराफ (रिपोर्टर) 

गर्मीयों की छुट्टी के बाद सभी स्कूले खुल गई है और छात्रों का नामांकन भी संपन्न हो गया है। जिसके बाद अगली कक्षा में प्रवेश ले चुके है। इन छात्रों का वरिष्ठ छात्रों द्वारा स्वागत किया गया है।  कई शिक्षण संस्थानों में नये छात्रों के लिए स्वागत समारोह आयोजित किए गए है। इसी क्रम में 
झारसुगुडा जिला के लाइकेरा पंचायत समिति उच्च माध्यमिक विद्यालय में इंटर प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए स्वागत समारोह का आयोजनकिया गया। और उनके मन में उनकी नई शैक्षणिक जीवन के लिए जोश और आत्मविश्वास भरा गया। अध्यक्ष कमल लोचन दाश की अध्यक्षता में हुए इस समारोह में अध्यापक सुशांत रथ, सुदीप पुरोहित, प्रवीण नाइक, रासेश्वर साहू, रुद्राक्ष पधान और सुप्रभा नाइक, चंद्रका माझी जेमिनी नेटी , मुख्य रूप से उपस्थित रहकर नए छात्रों का स्वागत किया। और उन्हें नियमित अध्ययन,अनुसाशन, समय की पाबंदी और जीवन में नैतिक मूल्यों को अनुसरण करने की सलाह दी। उन्होंने उनसे अपनी शैक्षणिक जीवन के अगले दो साल इंटर की पढाई करने और अपने भविष्य के लक्ष्यों को पाने के लिए समझदारी से विनियोग करने का आग्रह किया। समारोह के दौरान नए छात्र अपने अनुभव साझा किए और संस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस समारोह का संचालन विज्ञान द्वितीय वर्ष की छात्रा मानसी खर्सेल द्वारा किया गया। एवं वर्षाराणी परूआ ने सभी को धन्यवाद दिया।