लम्बे अर्से बाद खुला विद्यालय विद्यार्थियो में हर्ष
राजीव कुमार (संवाददाता)
एक लम्बे अर्से बाद विद्यालय के खुलने से विद्यार्थियो में खुशी देखी जा रही है। हालांकि अभी केवल दसवीं व बारहवीं की कक्षाएं ही आरम्भ हुई है।
विद्यालयो में कोविड दिशा निर्देशो का पालन करते हुए विद्यार्थियो को दूरी बनाकर बैठते देखा गया। साथ ही विद्यार्थियो के साथ शिक्षको को भी मास्क लगाए हुए देखा गया। विद्यालय खुलने से पहले लगभग सभी विद्यालयो में राजनैतिक कार्यकर्ताओ,समाज सेवियो व अन्य द्वारा साफ सफाई एवं सेनीटाईजिंग करवाया गया है।





