रेलवे स्कूल चक्रधरपुर ने इंटर स्कूल प्रतियोगिता के सारे पुरष्कार अपने नाम किए

रेलवे स्कूल चक्रधरपुर ने इंटर स्कूल प्रतियोगिता के सारे पुरष्कार अपने नाम किए

दक्षिण पूर्व रेलवे प्रथम इंटर डिवीजन यूथ फेस्टिवल खगड़पुर 2025 में रेलवे स्कूल चक्रधरपुर के खिलाड़ियो का उत्कृष्ट प्रदर्शन ,                 

दक्षिण पूर्व रेलवे प्रथम इंटर डिवीजन यूथ फेस्टिवल खगड़पुर 2025 बैडमिंटन प्रतियोगिता में रेलवे स्कूल चक्रधरपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 
खड़गपुर में आयोजित एकदिवसीय प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व रेलवे इंग्लिश मीडियम चक्रधरपुर के छात्रों ने अति उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चारों पुरस्कार अपनी झोली में कर लिया है। इस प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के नौ विद्यालयों ने भाग लिया था । बालक वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में चक्रधरपुर रेलवे स्कूल के बिट्टू दास विजेता और जीत कुमार डे उपविजेता घोषित किए गए। 
बालिका वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में आसिफा तबस्सुम विजेता और सोमिता डे उपविजेता हुई। इस प्रतियोगिता में उनके साथ खेल शिक्षक सुप्रियो साधु और राजेंद्र साहू भी उपस्थित थे।खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमपाल सिंह एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बधाइयां दी हैं।