राहगीरो की परेशानी बनी गड्ढो़ से पटी सड़क
खुटगाँव से झीरपानी तक जाने वाली सड़क में ज्यादातर जगहो पर गड्ढे बन गए हैं जिससे वाहन चालको को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है, कई बार ऐसा भी होता है कि गड्ढो़ को बचाने के चक्कर में वाहनों की आपसी भिड़ंत हो जाती है। इस सड़क से खुटगाँव होते हुए राउरकेला की दूरी कम होने के कारण इस मार्ग से नुआगाँव, खुटगाँव, सोरडा़, बंबूआ, तेतेरकेला व अन्य कई गाँवो के लोग रोजाना आना जाना करते है।

सड़क पर गड्ढो़ के कारण गाड़ियों को तो नुकसान उठाना पड़ता है साथ ही समय की भी बर्बादी होती है।बरसात के दिनो में इन गड्ढो़ में पानी भर जाती है जिससे राहगीरो को परेसानी होती है एवं दुर्घटना होने की संभावना और बढ़ जाती है।





