रायगढ़ जिले की पुलिस बुजुर्गो का रखीगी खास ख्याल

रायगढ़ जिले की पुलिस बुजुर्गो का रखीगी खास ख्याल

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

रायगढ़ में जिला पुलिस के सीनियर सिटीजन सेल द्वारा समाज कल्याण विभाग एवं गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) के साथ संयुक्त रूप से चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत आशा निकेतन वृद्धा आश्रम में समर्पण योजना के तहत “हमर सियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने वृद्धजनों का कुशलक्षेम पूछा और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। 
कार्यक्रम में उपस्थित तीन बुर्जुगों ने एक-एक कर अपनी व्यक्तिगत समस्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बताया गया जिनके शिकायतों पर उचित कार्यवाही करने के निर्देशन पुलिस अधीक्षक सदानंद ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दिया है । कार्यक्रम में  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस निरंतर ऐसे कार्यक्रम थाना स्तर पर आयोजित करेगी । पुलिस अधिकारीगण उनके क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जानेंगे, उनकी समस्याओं का त्वरित रूप से निदान करेंगे । 
इस कार्यक्रम में आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा अतिथियों द्वारा आश्रम के वृद्धजनों को कपड़े और फल प्रदान किया गया। 
इस कार्यक्रम के आयोजन के लिये सिनीयर सिटिजन सेल, समाज कल्याण विभाग और एन.जी.ओ. को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन निरंतर होने चाहिए । कार्यक्रम को कवर कर रहे मीडिया कर्मियों से रूबरू होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों के शिकायतों, समस्याओं का डाटाबेस तैयार कराया जा रहा है, जिनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा । थाना, चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निरंतर उनके क्षेत्र के जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों से मेल मिलाप बनाए रखें, उनके शिकायत, समस्याओं के त्वरित निदान के लिये आवश्यक पहल करें । 
कार्यक्रम से पुलिस सदानंद कुमार ने युवाओं को संदेश दिया है कि बुर्जुग हमारी धरोहर है, उन्हें सुरक्षित रखना, उनका ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है और यही हमारे संस्कार भी है ।  

इस कार्यक्रम में सिनियर सिटिजन सेल के जिला नोडल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, “समर्पण अभियान” के जिला नोडल अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय, पुलिस उपाधिक्षक ट्राफिक सुशांतो बनर्जी, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रबंधक आलोक , रेडक्रास के पूर्व  अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, डॉ0 स्नेहा चतवानी, डॉ0 जयश्री पटेल, डॉ0 प्रशांत सक्सेना, थाना प्रभारी चक्रधरनगर उप निरीक्षक नंदलाल पैंकरा, सिनीयर सिटिजन सेल प्रभारी अतिरिक्त सहायक निरीक्षक संदीप गायकवाड, प्रधान आरक्षक लोमश सिंह राजपूत, आरक्षक प्रभात प्रधान, सुशील यादव, एनजीओ की श्रीमती अर्चना लाल, जस्सी फिलिप, सरस्वती बरेठ, समाजसेवी मुकेश शर्मा उपस्थित थे ।