रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी जोरो पर

रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी जोरो पर

धरमेंद्र सिंह (रिपोर्टर) 

रामलला का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 11 जनवरी को होगा, जन्मभूमि परिसर में भव्य तैयारियां जारी 

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव इस बार 11 जनवरी को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाया जाएगा। यह जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन गत वर्ष 22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा की परंपरा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण बिंदु:

आगामी आयोजन:
2025 में रामलला का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पौष शुक्ल द्वादशी को ही मनाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इसे 5 दिन का भी किया जा सकता है।

भक्तों की भेंट:
अब तक भक्तों ने रामलला के लिए 940 किलो चांदी भेंट की है। रैंडम सैंपल में 90-98% शुद्धता पाई गई है।

पुजारी चयन:
रामलला की सेवा के लिए प्रशिक्षित वैदिकों का चयन हो गया है। उन्हें सभी 18 मंदिरों में बारी-बारी से सेवा देनी होगी।

स्वास्थ्य सुविधाएं:
3000 वर्ग मीटर क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अपोलो हॉस्पिटल बनाया जाएगा।

आधुनिक निर्माण:

जन्मभूमि पथ पर नई कैनोपी:
600 मीटर लंबी और 9 मीटर चौड़ी कैनोपी एलएनटी और सीपीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जाएगी।

विश्राम गृह और प्रेक्षा गृह:
यूसुफ आरा मशीन के पास 70 एकड़ क्षेत्र में 500 लोगों के लिए प्रेक्षा गृह और विश्राम गृह बनाए जाएंगे।

सीधा प्रसारण:
दूरदर्शन पर सभी 18 मंदिरों की आरती दिखाने के लिए बातचीत पूरी हो चुकी है।

बैठक की अध्यक्षता महंत नृत्य गोपाल दास ने की, जिसमें मंदिर निर्माण के अंतिम रूप और साज-सज्जा पर गहन चर्चा की गई। बैठक लगभग 5 घंटे चली।