राजगांगपुर में दो वर्षो बाद बिजय दशमी में जुटी हजारो की भीड़

राजगांगपुर में दो वर्षो बाद बिजय दशमी में जुटी हजारो की भीड़

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

मां दुर्गा के विसर्जन में झूम उठे लोग कोरोना के दो साल बाद शहर में दिखी भक्तों की भीड़,हजारों की संख्या में रावण दहन  में लोगों की भीड़।

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर मैं मां दुर्गा की नवरात्रि के पूजा के बाद पूरे विधि विधान से विसर्जन आधुनिक तलाव लिप्लाई में कल कर दी गई कुछ मां दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन घोघर धाम नदी में की गई।

राजगांगपुर शहर में कई पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा रख पूरे विधि विधान के साथ 9 दिन पूजा अर्चना करने के बाद कल प्रशासन के देखरेख में पूरे विधि विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन में हजारों की संख्या में लोगों को मां प्रतिमा के साथ जय घोष के नारे लगाते हुए देखा गया 2 साल बाद मां की प्रतिमा इस वर्ष शहर में रखी गई थी जिस का नजारा इस वर्ष देखने को बनता रहा वही विसर्जन के समय भी भक्तों की एक लंबी कतार सड़क पर देखी गई मां दुर्गा की विसर्जन में हजारों की संख्या में भक्तगण मां दुर्गा की जय घोष करते नजर आए यहां तक की महिलाओं की संख्या भी पुरुष से कम नहीं दिखा इसी प्रकार मां दुर्गा की पूरे विधि विधान के साथ आधुनिक तलाव एवं घोघर धाम नदी में प्रशासन की देखरेख में की गई 
वही रावण का दहन वीर बिरसा मुंडा मैदान  में रावण की बड़ी प्रतिमा बनाकर की गई इस अवसर पर सुंदरगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक  सागरिका नाथ की मौजूदगी में हजारों भक्तों के समक्ष की गई।