राजगांगपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हत्या

आज दिनांक 18.8.25 को सुबह लगभग 11.30 बजे, एक व्यक्ति  ने राजगांगपुर डाक बंगला में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मंगलू किशन (58) पुत्र स्वर्गीय लालू किशन, ग्राम कांतियामुरा, थाना बड़गांव, जिला सुंदरगढ़ की हत्या कर दी। उसे राजगांगपुर थाना मामला संख्या 431/25, धारा 103(1) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

बताया जा रहा है कि हत्यारा एक मानसिक रोगी है, इस मामले में पुलिस फोरेंसिक टीम और मनोचिकित्सक की मदद ले रही है। आरोपी की पहचान सुखराम ओराम (33), पिता सोना ओराम, ग्राम टोटो, थाना चंद्रा, जिला लोहरदगा, झारखंड ,के रूप में की गई है। 

दूसरी ओर मृतक की बेटी ने यह शंका जतायी है कि उसके पिता की हत्या उसके चाचा के बेटे ने करवायी होगी, उसने गाँव वालों के बीच मृतक की हत्या कराने की धमकी दी थी। 

 


Click Here To See More