पीन टूटने से पलटी बस सभी यात्री सुरक्षित

पीन टूटने से पलटी बस सभी यात्री सुरक्षित

सुंदरगढ़ जिला के राउरकेला शहर स्थित नये बस अड्डे से बंडामुंडा़, बिसरा के रास्ते जरईकेला तक चलने वाली ऐस्वर्या नामक सवारी बस भालुलता के निकट पलट गई।
बस परिचालक से मिली जानकारी के अनुसार ऐस्वर्या बस राउरकेला से जरइकेला के लिए निकली थी। बिसरा बस अड्डे पर कुछ देर रूकने के बाद अपने समयानुसार वहां से सवारी लेकर जरइकेला के लिए चल पड़ी रास्ते में भालुलता के निकट बस के आगे पहिए का पिन टूट जाने से बस अपना नियंत्रण खोकर बायी ओर करवट लेकर गिर पड़ी। 
स्थानीय लोगों और चालक दल से मिली सूचना के अनुसार सभी यात्री एवं चालक दल सुरक्षित है। कुछ यात्रीयो को हल्की चोटें आई है।