राजगांगपुर मिलन क्लब का वार्षिक उत्सव संपन्न

राजगांगपुर मिलन क्लब का वार्षिक उत्सव संपन्न

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर स्थित डालमिया सीमेंट के ऑडिटोरियम में मिलन क्लब का वार्षिक उत्सव मनाया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कार्यनिर्वाही निदेशक एवं डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड के राष्ट्रीय विनिर्माण प्रमुख गणेश डब्ल्यू जिरकुंटवार उपस्थित थे वहीँ सम्मानित अतिथि के रूप में डीसीबीएल के कार्यनिर्वाही निदेशक व राजगंगपुर इकाई प्रमुख , चेतन श्रीवास्तव, डालमिया- ओसीएल रीफ्रैक्टरी प्रमुख बीरेंद्र प्रसाद, रीफ्रैक्टरी उप कारखाना मुख्य, सेल्वा मुथुकुमार के एवं संगम महिला मंडल के अध्यक्षा प्रीती जिरकुंटवार, सरोज श्रीवास्तव, बरनाली प्रसाद, इंदु सेल्वा उपस्थित थे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया l शुरुवात में मिलन क्लब के महासचिव तपन कुमार भट्टाचार्य ने अतिथियों का परिचय के साथ स्वागत भाषण दिया। संस्कृति सचिव एस.पी. गुइन ने क्लब का वार्षिक रिपोर्ट रखते हुए क्लब के उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी l
।

 गणेश जिरकुंटवार ने क्लब के सदस्यों, कंपनी के कर्मचारियों और उनके परिवार को इस वार्षिक उत्सव की शुभकामना दी और सदस्यों द्वारा क्लब के प्रति किए गए प्रयासों की प्रशंसा की l इस अवसर पर डालमिया सीमेंट के वरिष्ठ कर्मचारी बिरोबर नायक तथा डालमिया ओसीएल रिफ्रैक्टरी के गुंडिचा प्रधान को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया । इस माह में क्लब द्वारा बच्चों के लिए निबंध, चित्रांकन  प्रतियोगिता एवं महिलाओं केलिए रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी l

इस वार्षिक उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया l रंगरंग कार्यक्रम के साथ वार्षिक उत्सव मनाया गया। सलिल कुमार महापात्र कार्यकारी अध्यक्ष मिलान क्लब एवं क्लब के सदस्यों द्वारा इस कार्यक्रम का संचालन किया गया l संयंत्र के एडमिन, इस्टेट, फायर सर्विस, सुरक्षा, सीमेंट एवं रीफ्रैक्टरी विभाग के अधिकारी व  कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया l