राजगांगपुर बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

राजगांगपुर बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न।
नतिजे इस प्रकार है-
अशोककुमार पानी -अध्यक्ष 
दिलिप कुमार साहू -उपाध्यक्ष 
रविन्द्र कुमार दास-मुख्य सचिव

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर न्यायलय परिसर में आज अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न हुआ। 
इस चुनाव में राजगांगपुर न्यायालय के कूल 88 अधिवक्ताओं में 78 अधिवक्ताओं ने मतदान में भाग लिया।
अध्यक्ष पद की दौड़ में कुल 4 अधिवक्ता थे जिसमें से सर्वाधिक 48 मत पाकर अधिवक्ता अशोक पानी ने अपने तीनो प्रतिद्वंद्वीयो को पछाड़कर अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। उनके प्रतिद्वंदी अधिवक्ता मनोज कुमार साहू को 25 मत, अधिवक्ता एमडी मौसिम को 03 मत, एवम सोमेंद्र सरोनिया को केवल 02 मत से ही संतोष करना पड़ा। 

वही उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में अधिवक्ता दिलीप कुमार साहू को 61 मत एवं अधिवक्ता रंजीता दंडसेना को 16 मत ही हासिल हुई।

मुख्य सचिव पद के लिए हुए मतदान में अधिवक्ता राजेंद्र कुमार दासी 37 मतों से बिजयी हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी  अधिवक्ता राजीव कुमार हलदर को केवल 29 मतों पर ही सिमट कर रह गए।जबकि इस दौड़ में अधिवक्ता संतोष कुमार साहू को केवल 12 मत ही मिले।

बिजय प्रत्याशीयो की घोषणा के बाद अधिवक्ताओ ने चुनाव में बिजय हुए अधिवक्ताओ को शुभकामनाएं दी।