राउरकेला पुलिस को देना होगा अपना विजिटिंग कार्ड
राउरकेला पुलिस में पुलिस और पीडित के बीच बेहतर सांमंजस स्थापित करने और कार्यवाही में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारीयों की खबर लेने के लिए राउरकेला पुलिस में नये नियम लागू की गई है। इस नये नियम के अनुसार राउरकेला पुलिस जिले के सभी आईओ- एएसआई/एसआई/इंस्पेक्टर/डीएसपी/एडिशनल एसपी को संपर्क विवरण के साथ उनका व्यक्तिगत विजिटिंग कार्ड जारी किया गया है, ताकि वे आम जनता के लिए आसानी से उपलब्ध हो सकें। इससे लोगों को अपने जांच अधिकारी तक पहुंचने और अपने मामले की जांच के बारे में अपडेट प्राप्त करने में मदद मिलेगी, जो कि बीएनएसएस के तहत अनिवार्य भी है।
जांच अधिकारी द्वारा कार्ड में दिए गए नंबर का उपयोग न करने की स्थिति में नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर भी पीछे की ओर दिया गया है।
इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय राउरकेला द्वारा सभी आम जनता को एफआईआर दर्ज करने के बाद अपने आईओ का विजिटिंग कार्ड मांगने के लिए प्रोत्साहित किया किया गया है और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह उम्मीद जताया है, कि इससे जवाबदेही के साथ बेहतर सार्वजनिक सेवा की शुरुआत होगी।
यह जानकारी नितेस वाधवानी, पुलिस अधीक्षक राउरकेला द्वारा मीडिया के साथ साझा किया गया है।





