रहस्यमय तरीके से युवक युवती मरणासन्न अवस्था में बंद कमरे में मिले
सुंदरगढ़ जिला के बिसरा पंचायत अंचल में स्थित बिद्युत सब स्टेशन के निकट एक घर के कमरे से एक युवक और एक युवती को रहस्यमय तरीके से गंभीर हालत में पाया गया।
इन दोनों को गंभीर अवस्था में बिसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया, जहाँ चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया और युवक की स्थिति गंभीर होने से उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक की स्थिति भी बचने लायक नहीं है।
अंचल में ऐसी चर्चा है कि युवक युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। पर दोनों को रहस्मय हालत में मरणांसन अवस्था में पाया जाना अंचल में चर्चा का बिषय बना हुआ है।





