रश्मिता राणा बनी करलामुंडा ब्लॉक की टॉपर
सुशांत मलिल्क (संवाददाता)
रश्मिता राणा कालाहांडी जिले के करलामुंडा ब्लॉक में इंटर कला परीक्षा में ब्लॉक टॉपर बनी हैं। खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। रश्मिता ऋषिदा जे. के. हाई स्कूल की छात्रा है।प्राप्त सूचना के अनुसार उन्होंने 519 अंकों के साथ ब्लॉक में टॉप किया है।
रश्मिता, ऋषिदा निवासी राम चंद्र राणा और पद्मावती राणा की पुत्री है। प्रेस क्लब अध्यक्ष नरोत्तम सेल्मा व अन्य बुद्धिजीवियों ने उनकी सफलता पर बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि इस स्कूल के 231 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 53 प्रथम श्रेणी, 38 द्वितीय श्रेणी तथा 96 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।





