सुंदरगढ़ जिला में योग दिवस पर सभी ने किया योग

सुंदरगढ़ जिला में योग दिवस पर सभी ने किया योग

विश्व योग दिवस के दिन 21 जून को इस वर्ष भी विश्वभर के लोगों ने सुबह सुबह योगाभ्यास कर मनाया। इस हमारे देश भारतवर्ष में दिन राजधानी ही नहीं छोटे-बडे़ शहरों से लेकर ग्रामांचलों में भी योग किया गया। 

इसीक्रम में सुंदरगढ़ जिला के सभी अंचलो में स्थित शिक्षण संस्थनों, पंचायतों, जैसे सरकारी संस्थानों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी अपने स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
जिले के नुआगाँव ब्लाक अंतर्गत आनेवाले विभिन्न विद्यालयों और पंचायतों में योग गुरु मुक्ति कांत नायक द्वारा विद्यार्थी और पंचायत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग की विभिन्न मुद्रा की विशेषता बताते हुए योग करवाया गया। 

वही इस प्रखंड़ में आनेवाले सभी एकल विद्यालयों में भी एकल आचार्यो द्वारा छात्र-छात्राओं को योग करवाया गया साथ ही योग की विभिन्न मुद्राओं की विशेषता तथा योग से होने वाले लाभ बताए गए। और छात्र-छात्राओं को रोजाना प्रातःकाल योग करने पर जोर दिया गया।