राजगांगपुर में चुनावी सरगर्मी तेज वोटरों को अपने पक्ष में करने हेतु प्रयास जारी!

राजगांगपुर में चुनावी सरगर्मी तेज वोटरों को अपने पक्ष में करने हेतु प्रयास जारी!

चुनावी सरगर्मी तेज वोटरों को अपने अपने पक्ष में करने हेतु प्रयास जारी!

राजगांगपुर नगर पालिका अंतर्गत होने वाली चुनाव हो रही है चुनाव को लेकर विशेष चर्चा जहां दूर-दूर तक नहीं दिख रही है सत्तासीन पार्टी बीजेडी की जीत।

सुंदरगढ़ जिला में राजगांगपुर नगर पालिका के चुनाव को लेकर अभी से सरगर्मी चालू हो गयी है लेकिन वर्तमान में यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि किस पार्टी की नगर पालिका में नगरपाल होंगे।

आपको बता दें कि राजगांगपुर नगर पालिका के चुनाव में अभी से प्रतिनिधियो ने जीत के लिए हर संभव प्रयास करने शुरु कर दिए है।  चुनावी समीकरण तेज हो गया है लेकिन वर्तमान में सत्ताधारी पार्टी कहे जाने वाली बीजेडी जो कि 22 वर्ष से राज्य में सत्ता चला रही है लेकिन विगत विधानसभा चुनाव में राजगंगपुर शहर में बीजेडी की बुरी तरह हार हुई थी। जहां कांग्रेस के डॉक्टर सीएस राजन एक्का विजय प्राप्त हुए थे वही विगत दो बरसों से नगर पालिका का चुनाव ना होने से सरकारी लोगों का वर्चस्व कायम है लेकिन फिलहाल चुनाव को लेकर हर चौक चौराहे पर एक ही चर्चा हो रहा है की आगामी चुनाव में शहर के नगरपाल होंगे तो कौन होंगे और किस दल के होंगे, रोलिंग पार्टी कहे जाने वाली बीजेडी में वर्तमान में  टाउन अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा के चुने जाने के बाद बीजेडी पार्टी में कुछ जान नजर आया था लेकिन पुराने समय के अध्यक्ष अमरेश पंडा विगत कुछ दिन पहले सुमित्रा मैरिज हॉल में पार्टी से निष्कासित होने के बाद राजगांगपुर सेवादल के नाम से एक स्वयंसेवी संस्था का गठन कर सेवा करना चालू कर दिया हैं। लोगों को अपने पक्ष में करने हेतु अनेक तरह की लोगों की समस्याओ को अपने माध्यम से निपटारा कर रहे हैं अब यहां प्रश्न उठता है कि बीजेडी में 6 साल से कार्यरत एवं उनके पत्नी नगरपाल के रूप में 5 साल योगदान देते हुए अनेक लोगों का कार्य किए हैं जो लोग उनके कार्य से संतुष्ट हैं वह उनके पक्ष में आज भी खड़े हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण विगत दिनों में एक सभा का आयोजन में देखा गया था, अब बीजेडी को इस विषय में गहन चर्चा करने और उस पर कार्रवाई करते हुए आगामी चुनाव में उतरना होगा वही बीजेपी के कार्यकर्ता आज भी अपने स्थान पर हैं और रही बात कांग्रेस की तो उनके भी कार्यकर्ता पूरे जोरशोर से आगामी चुनाव को लेकर तैयार हैं आगामी चुनाव में कई ऐसे भी प्रत्याशी हैं जो निर्दलीय रूप में सभी दलो का खेल बिगाड़ सकते हैं यहां तक की जीत भी हासिल कर सकते हैं अब सभी दलों को अभी से अपने अपने खेमे में लोगों को करने की प्रयास जारी है देखना यह होगा कि आगामी चुनाव में किस दल का नगरपाल बनता हैं जहां निर्दलीय प्रत्याशी की ही बहुमत अभी तक देखी जा रही है फिलहाल यह कहना मुश्किल होगा की किस दल से नगरपाल बनते हैं लेकिन इस दौर में सभी पार्टियों  के ओर से प्रयास जारी है वही निर्दलीय प्रत्याशी भी इस बार टक्कर दे सकते हैं यह सारा नजरिया समय के इंतजार में है फिलहाल चुनाव को लेकर राजनीतिक दलो के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी पूरे प्रयास में लगे हैं ।