राउरकेला यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
बिरसा मुंडा (संवाददाता)
यूथ कांग्रेस की राउरकेला इकाई के सदस्यों ने संगठन के नियम के बिरुद्ध ३९ वर्ष के ब्यक्ति को संगठन का अध्यक्ष बनाये जाने पर सामूहिक त्यागपत्र दिया |
संगठन के अध्यक्ष रह चुके प्रबोध दास ने आज राउरकेला के होटल शुभम में एक पत्रकार सम्मेलनी बुलाकर इस बात की जानकारी दी | उन्होंने कहा कि संगठन के कुछ नियम है,संगठन हमेशा उन नियमों का पालन करता आया है | पर पहली बार ऐसा हुआ की एक व्यक्ति को पद पर बिठाने के लिए नियमों को तोडा गया | प्रबोध दास ने कहा कि यूथ कांग्रेस के नियमानुसार ३५ वर्ष तक के व्यक्तियों को संगठन में रखा जाना चाहिए, पर नियमों को ताक में रख कर ३९ वर्षीय ज्ञानेंद्र दास को संगठन में रखा गया जिसके बिरोध में हम सभी यूथ कांग्रेस के सदस्य सामूहिक तौर पर त्यागपत्र दे रहे है |





