मोहर्रम को लेकर शांति बैठक की गई
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर : प्रशासन के फरमान पर पार्टी से ऊपर उठकर सभी राजनैतिक दलों से जुड़े लोगों ने मोहर्रम को लेकर शांति बैठक में भाग लिया। स्थानीय बीजू पटनायक कल्याण मंडप प्रांगण में मोहर्रम को लेकर शांति बैठक की गई इस बैठक में शामिल सभी ने भाईचारा का पैगाम देने का आह्वान किया।
सुंदरगढ़ जिला के मिनी इंडिया कहे जाने वाले राजगांगपुर शहर में मोहर्रम को लेकर बीजू पटनायक कल्याण मंडप प्रांगण में एक शांति बैठक की गई। हर साल की भांति इस साल 29 जुलाई को मनाई जा रही मोहर्रम को लेकर आयोजित की गई इस शांति बैठक में सभी समुदाय के लोग उपस्थित होकर भाईचारा का आह्वान करते हुए मोहरम त्यौहार को भाईचारा के साथ मनाने का निर्णय लिया।
आजादी के बाद से ही इस शहर में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई एक साथ अपनी त्यौहार को भाईचारा के साथ मनाते आ रहे हैं आज मोहर्रम को लेकर उपस्थित सभी उच्च सरकारी अधिकारी एवं नगरपाल माधुरी लुगुन समेत शहर के अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में की गई इस बैठक में भाईचारा का संदेश देते हुए मोहर्रम जुलूस में सहयोग देने का आह्वान किया गया।
ज्ञात हो कि इसे सुचारू रूप से पालन करने हेतु शहर में 14 बटालियन पुलिस के साथ अनेक उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में मुहर्रम त्यौहार पालन की जाएगी,यह जानकारी शांति बैठक में दी गई, उपस्थित सभी लोगों ने इसे सुचारु रुप से मनाने की बात रखी।





