बजरंग दल हर्रैया जिला बैठक सम्पन्न हुआ

बजरंग दल हर्रैया जिला बैठक सम्पन्न हुआ

हर्रैया -हर्रैया बजरंग दल की बैठक जगदीश धर्मशाला में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के प्रांत सहसंयोजक श्रद्धेय पाल का मार्ग दर्शन कार्यकताओं को प्राप्त हुआ। श्रद्धेय पाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन का रीढ़ उसके कार्यकर्ता ही है। कार्यक्रम और योजनाएं ही संगठन को मजबूत बनाती हैं। मजबूत संगठन से ही हम अपने ध्येय को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यकताओं के बल पर ही बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद ने धर्म रक्षा गौरक्षा और संस्कृति और संस्कार आचार विचार का  संरक्षण कर रही है। कार्यक्रमों के माध्यम से हम अपनी पहुंच समाज के हर वर्ग तक बना सकते हैं जब तक समस्त हिन्दू समाज एक जुट नहीं होगा हम बंटेंगे तो निश्चित ही हम कमजोर रहेंगे।आज जरूरत है हमें एक होने की हमारा एक समृद्ध इतिहास रहा है उस गौरवशाली इतिहास को हमें पुनः प्रतिष्ठित करना है तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को अपना सब कुछ समर्पित करना होगा।बैठक को  विभाग संगठन मंत्री कुंवर मनीष ने सम्बोधित करते हुए कहा हमारा लक्ष्य अडिग है और हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक रुकना नहीं है हमें अभी काशी और मथुरा के बारे में संकल्प की सिद्धि तक जाना है ।आज के वातावरण को देखते हुए संगठित हिन्दू समाज ही आताताईयों और आतंकवाद को रोक सकता है लव जिहाद,लैंड जिहाद जैसे हरकतें समाज में विष घोलनें का काम कर रही है बजरंग दल ही ऐसा संगठन है जो इन्हें रोक सकता है।हमने धर्म रक्षा गौरक्षा का वीणा उठा रखा है हम इसे करके हो रहेंगे। विभाग संयोजक विचित्र मणि ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा की देश का बल बजरंग दल है हमने कार सेवा करके जन्मभूमि की मुक्ति करा ली है अब हमें बचे हुए कार्यों को भी सम्पन्न कराना है बजरंग दल युवाओं को दिक्षित कर संकल्प के साथ समाज को संगठित करना है जिससे समृद्ध सनातन संस्कृति का पुनर्निर्माण हो सके और भारत पुनः अपने परम वैभव को प्राप्त हो सके। कार्यक्रम को हर्रैया बजरंग दल के संयोजक प्रवीण सिंह,सह संयोजक अतुल हिन्दूस्तानी ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद के सुरक्षा प्रमुख अजय कन्नौजिया,जिला मिलन प्रमुख जय हिन्द सोनी , विवेक सिंह सोनू ज़िला। मंत्री विश्व हिन्दू परिषद, संतोष कसौधन कुंदन गुप्ता, विष्णु कसौधन सहित प्रखंड और खंड के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।।