मोदी जी की मन की बात में कुर्सी रही खाली
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के राजगंगपुर शहर के सुमित्रा मैरिज पैलेस प्रांगण में आज माननीय नरेंद्र मोदी की मन की बात का सीधा आयोजन डिजिटल माध्यम से की गई इस कार्यक्रम में उपस्थित सुंदरगढ़ सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जोउल ओराम के उपस्थिति मे आयोजित की गई थी।
आपको बता दें कि माननीय नरेंद्र मोदी की 102 एपिसोड मन की बात का सीधा प्रसारण राजगांगपुर सुमित्रा मैरिज पैलेस में आज किया गया जिसमें उपस्थित लोगों ने माननीय नरेंद्र मोदी की मन की बात को गौर से सुना वही सुंदरगढ़ सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जुअल ओराम के उपस्थिति में मन की बात का लोगों ने आनंद लिया। लोगों की उपस्थिति कम देख कर सांसद जोउल ओराम ने अपने कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई
वही कुछ लोगों में चर्चा यह भी रहा कि मोदी जी की लोकप्रियता अब कुछ कम होती नजर आ रही है जिसका जीता जागता उदाहरण आज की मन की बात मैं उपस्थित लोगों को देखकर लगाया जा सकता है।





