मेरा देश मेरी माटी कार्यक्रम आयोजित

१५ सेवानिवृत्त सैनिकों व शहीद की पत्नी सम्मानित

मेरा देश मेरी माटी कार्यक्रम आयोजित

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर में डालमिया कॉलेज प्रांगण में मेरा देश मेरी मिटी कार्यक्रम में  सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया।

 हर मौसम में अपनी जान की परवाह किए बिना अपने परिवार से दूर रहकर सीमा पर देश व देशवासियों की रक्षा करने वाले १५ सेवानिवृत्त सैनिकों व एक शहीद की पत्नी को सम्मानित किया गया।

केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम झारखेड़ा स्थित डालमिया कॉलेज में प्राचार्य डॉ हिरन लुगुन की अध्यक्षता में आयोजित कर सेवानिवृत्त सैनिकों व शहीद की बेवा को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में विधायक डॉ सीएस राजन एक्का बतौर मुख्य अतिथि  उपस्थित थे। डॉ सीएस राजन एक्का खुद भी भारतीय सेना में डाक्टर रह चुके हैं, तथा सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल पद से सेवानिवृत्त हुए है।

डालमिया कॉलेज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अन्य अतिथियों में महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष सी वी दत्ता, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर होनेरी, कैप्टन प्रदीप बेक, पूर्व छात्रा तथा वर्तमान ली। डीएसपी पुनम किस्पोट्टा प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। इस मौके पर देश के लिए समर्पित भाव से कार्य करने व अपने जीवन के अमूल्य समय देश की सेवा में समर्पित करने वाले १५ सेवानिवृत सैनिकों व एक शहीद की पत्नी को अंगवस्त्र तथा मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शहीद किशोर डुंगडुंग की पत्नी आश्रिता डुंगडुंग को विधायक डॉ सीएस राजन एक्का ने अंगवस्त्र व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।किया।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ हिरन लुगुन ने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश के बारे में जानकारी दी। उपस्थित सभी लोगों ने माटी हाथ में लेकर देश प्रेम की शपथ ली। 

मुख्य अतिथि डॉ सीएस राजन एक्का ने अपने संबोधन में सेना में कार्यरत रहे मेजर प्रदीप बेक के बारे में बताया। वहीं उन्होंने डीएसपी पुनम किस्पोट्टा ने किस तरह से कड़ी मेहनत व लगन कर अपने लक्ष्य को हासिल किया, इसकी जानकारी देते हुए छात्र छात्राओं को उत्साहित किया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के एनएसएस, एनसीसी और  वाइआरसी द्वारा आयोजित किया गया। प्राध्यापिका डॉ तबस्सुम बानो ने कार्यक्रम का संचालन किया।