मेडिकल कालेज को कार्यक्षम करने की मांग हुई तेज

मेडिकल कालेज को कार्यक्षम करने की मांग हुई तेज

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर में कोयला उत्पादन की अग्रणी कंपनी  एममसीएल द्वारा लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से घंटापाड़ा पंचायत क्षेत्र में 500 शय्या विशिष्ट और 100 छात्रों के लिए मेडिकल कालेज का निर्माण किया गया है।

लेकिन यह अभी भी अपनी प्रारंभिक अवस्था में है। घंटापाड़ा पंचायत के सैकड़ों पुरुष और महिलाएँ तालचेर उप-जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय पहुंचे, और यह मांग की कि मेडिकल कालेज का संचालन  राज्य सरकार अपने हाथों में ले। घंटापाड़ा कार्यालय से एक विशाल रैली में शामिल पुरूष और महिलाओं ने इस मेडिकल कॉलेज को राज्य सरकार द्वारा  चलाने की मांग करते हुए नारे लगाए,ये लोग हाथो में बैनर व तख्ती लिए हुए थे। 

उन्होंने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस रैली में  घंटापाड़ा सरपंच सस्मिता बिश्वाल, समिति सदस्य करुणाकर साहू, पूर्व सरपंच सुनील बिश्वाल, राजीव दास, घंटापाड़ा ग्राम अध्यक्ष क्षीरोद साहू, सामाजिक कार्यकर्ता विभूति साहू ने अपना योगदान देते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई नहीं की तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज होगा.।

 इसकी प्रतियां शिक्षा एवं कौशल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री भारत/राज्य सरकार, कोयला मंत्री भारत सरकार, एमपी ढेंकनाल, विधायक तालचर, मुख्य प्रबंध निदेशक एमसीएल बुर्ला, जिलाधिकारी अनुगोल, को भी भेजी गई।