मीनाक्षी के मौत का जिम्मेदार पुलिस हिरासत में
सुभाष कुमार गुप्ता (संवाददाता )
राउरकेला : राउरकेला की चर्चित उद्घोषिता मीनाक्षी धर की मौत का जिम्मेदार लिपुन को पुलिस ने हिराशत में लिया Iआज सेक्टर -3 स्थित थाना में हुए पत्रकार सम्मेलन में अपर पुलिस अधीक्षक ( एडिशनल एस. पी ) संग्राम केशरी बेहेरा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा की बीते 12/05/2021 को एंकर मीनाक्षी को कोयलनगर के एन.ए.सी मार्केट से अपने घर लौटन के क्रम में बाईस वर्षीय सत्यजीत स्वाईं उर्फ़ लिपुन ने पीछे से आकर उनकी वैनिटी बैग को छीनने की कोशिस की जिस कारण वो अपनी चलती हुई स्कूटी से निचे गिर पड़ी और अभियुक्त बैग लेकर भागने में सफल रहा | गाडी से निचे गिरने के कारण मीनाक्षी गंभीर रूप से चोटिल हो कर बेहोश हो गई ,मीनाक्षी के सर पर चोट लगी थी |
मीनाक्षी को घायल अवस्था में राउरकेला के इस्पात जेनरल अस्पताल ले जाया गया था , जहां स्थिति कि गम्भीरता को देखते हुए चिकित्सको ने उसे डंडिया पाली के जे.पी.अस्पताल में ले जाने कि सलाह दी I जे.पी अस्पताल में चिकित्सको द्वारा मीनाक्षी की जान बचने के सारे प्रयास के बावजूद चिकित्साधीन अवस्था में उनकी मौत हो गयी I मीनाक्षी के पति नलिनी कांत धर के शिकायत के अनुसार सेक्टर -3 थाने में केस न -40, (12/05/2021) U/S 392 के तहत मामला पंजीकृत किया गया था, बाद में 21/05/2021 को इलाज के दौरान हुए मृत्यु के कारण ये मामला U/S 397 IPC में तब्दील हो गया है I
घटनास्थल के आसपास में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से मुख्य अभियुक्त की पहचान सत्यजीत स्वाईं उर्फ़ लिपुन (22) पिता दइतरी स्वाईं, माकन संख्या - A/2, नगरपालिका क्वाटर , शक्ति नगर के रूप में हुई ,जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है I पुलिस ने अभियुक्त के पास से बरामद लुटा गया ओप्पो मोबाइल फोन, और घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया मोटर साइकिल भी जब्त कर लिया है | मिली सुचना के अनुसार इस्तेमाल में लाइ गई मोटरसाईकल भी चोरी का था जो उसके दोस्त दीपक साहू (24) पिता मनोज साहू, निवासी मालगोदाम द्वारा चुराई गई थी I
मुख्य आरोपी सत्यजीत उर्फ लिपुन को विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया गया I लिपुन पर लगाए गए धाराएं इस प्रकार हैं
1. सेक्टर-7 PS केस न- 28, 26/02/2021. U/S 392 IPC
2. सेक्टर -7PS केस न - 29, 26/02/2021. U/S 392 IPC
3. सेक्टर -3 PS केस न -42, 08/04/2017. U/S 457/380 IPC
4. सेक्टर -3 PS केस न -21, 20/02/2018. U/S 379 IPC
5. सेक्टर -3PS केस न -35, 21/03/2018. U/S 379 IPC
6. प्लांटसाइट PS केस न -45, 07/02/2018. U/S 379 IPC





