मालवाहक वाहन पर २००० रुपये का जुर्माना
गंगाधर शा ( संवाददाता )
बडगांव : सुंदरगढ़ के बडगांव ब्लाक में एक मालवाहक पिकअप वैन पर कोविड नियमों का उलंघन करने के कारण २००० रूपए का जुर्माना लगाया गया है |
बडगांव में एक मालवाहक पिकअप वैन जिसपर "आँन गवर्नमेंट ड्यूटी" लिखा परचा चिपका था,इस वैन पर १२-१५ लोग सवार थे,जिसे जाँच के दौरान बडगांव बस अड्डे पर वाहनों के जांच में लगे अधिकारी व पुलिस कर्मियों द्वारा रोका जा रहा था पर वाहन चालक रुकने कि वजाय वैन को भगा ले गया जिसपर करवाई करते हुए पुलिस कर्मियों ने अपने वाहन से पिछा करते हुए महावीर चौक पर पकड़ा | और थाना प्रभारी को सौपा | इस पर थाना प्रभारी द्वारा वाहन पर करवाई करते हुए २००० रुपये का जुर्माना लगाया गया |
बडगांव में किये जा रहे इस वाहन जांच में उपनिरीक्षक दीप्ती मई धारुआ ,अतिरिक्त तहसीलदार विनय कुल्लू, अन्य पुलिस कर्मियों व तहसील कर्मियों के साथ उपस्थित थे |





