मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि बने मोदी
प्रधानमंत्री ने मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की
प्रधानमंत्री ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ रिपब्लिक स्क्वायर में स्वतंत्रता दिवस परेड देखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मालदीव की जनता और सरकार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। समारोह में मालदीव की राष्ट्रीय रक्षा बलों और अन्य स्थानीय इकाइयों द्वारा एक जीवंत परेड का आयोजन किया गया, साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश की गईं, जिनमें एक आधुनिक राष्ट्र के रूप में मालदीव की उपलब्धियों को दर्शाया गया।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और मालदीव की जनता को उनके सादर आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में "मुख्य अतिथि" के रूप में उनकी भागीदारी भारत और मालदीव के द्विपक्षीय संबंधों में एक मील का पत्थर है। वर्ष 2025 में भारत और मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 60 साल भी पूरे होंगे।





