पूर्व सीआईएसएफ जवान भी मदिरा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे

पूर्व सीआईएसएफ जवान भी मदिरा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे

नई दिल्ली- आखिर सीआईएसएफ महानिदेशालय के द्वारा माननीय मद्रास हाईकोर्ट एवम केरला हाई कोर्ट के फैसले को लागू कर  दिया गया है।

जिसमे सीआईएसएफ के रिटायर्ड सैन्य कर्मियों को अन्य सुरक्षा बलों की तर्ज पर मदिरा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। 

अब सीआईएसएफ के द्वारा अपना सीएलएमएस ऐप बना कर उस पर रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है।

अलायन्स ऑफ़ ऑल एक्स पैरा मिलिटरी फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन ने जारी प्रेस रिलीज में कहा है कि एसोसिएशन के द्वारा ख़ास कर मदिरा सुविधा को लेकर  जंतर_मंतर पर रोष प्रदर्शन आयोजित कर डीजी सीआईएसएफ एवम गृह मंत्रालय को ज्ञापन सौंपा गया था। 

अलायन्स अध्यक्ष पूर्व एडीजी  एच आर सिंह के नेतृत्व मे हमने सीआईएसएफ के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर गुहार लगाई थी,की पूर्व बल के अर्धसैनिकों को मदिरा सुविधा का लाभ दिया जाए । 

महासचिव रणबीर सिंह ने कई मौकों पर माननीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद से भी मुलाकात कर पूर्व कर्मियों को मदिरा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आग्रह किया था। ज्ञातव्य रहे कि मदिरा सुविधा ना मिलने से केन्द्रीय सरकार को करोड़ों रुपए की राजस्व हानि हो रही थी और लाखों रुपए की कैंटीन लाभांश में हानि हो रही थी। 

एच आर सिंह ने केरला एवं तमिलनाडु एक्स पैरा मिलिटरी वेलफेयर एसोसिएशन को विशेष रूप से धन्यवाद दिया जिन्होंने ये हक की लंबी लड़ाई जीती । सीएपीएफ के मायने ‘कोर्ट अधीन पुलिस फोर्स’ हो गया लगता है हर मामलों के लिए कोर्ट की दौड़ लगानी पड़ रही है चाहे वह पेंशन हो या पदोन्नति या फिर पोस्टिंग। सीएलएमएस ऐप का ईजाद बहुत पहले हो जाना चाहिए था। खैर जो भी हो देर आये दुरुस्त आए इस निर्णय के लिए डीजी सीआईएसएफ को अलायन्स की ओर से साधुवाद दिया गया है।