महिलाओं ने चलाया तपेदिक रोग जागरूकता अभियान

महिलाओं ने चलाया तपेदिक रोग जागरूकता अभियान

हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक) 

तपेदिक ज्वर से बचाव एवं संक्रमित होने पर चिकित्सा विधि,और उपाए के प्रति राउरकेला के कोयलागेट महिला आरोग्य समिति, द्वारा श्लोगान और अभिनय के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। 
इस जागरूकता अभियान में आशाकर्मीयों, वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मचारियों और अधिकारियों ने महिला आरोग्य समिति के सदस्यों का मार्गदर्शन किया और अभिनय में भागीदारी कर उनका मनोबल ही नही बढाया अपितु लोगों को अभिनय के माध्यम से तपेदिक (टीबी) रोगी की पहचान करना, रोगी को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना, स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाना, रोगी के लिए सावधानी बरतना, रोगी की देखभाल करना और इस रोग से बचाव के उपाय बताए। 


यह कार्यक्रम कोयलागेट क्षेत्र के कुंभार बस्ती, ग्वाला खटाल, से आरम्भ कर पूरे बस्ती अंचल के लोगों के बीच आयोजित किया गया। 
कोयलागेट, उत्तम बस्ती, रामटोली, की महिला आरोग्य समिति की ओर से समय समय पर रोग और रोगियों के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम स्थानीय आशाकर्मी झरना महाराणा और सोनू सांडील की अगुवाई में आयोजित किए जाते है। 
तपेदिक जागरुकता अभियान के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक तपन कुमार, तपेदिक स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रंजन नायक, चंदन नायक, शहरांचल कार्यक्रम प्रबंधक सुष्मिता गोस्वामी, स्वास्थ्य कर्मी भरत साहू, आशाकर्मी सोनू सांडिल, झरना महाराणा, एवं सूलामी भूमिज और महिला आरोग्य समिति के सदस्यों ने प्रमुख भूमिका निभाई।