मनोहरपूर में माओवादी पोस्टर लगने से लोगों में दहशत
मनोहरपूर :
पश्चिम सिंहभूम जिला के मनोहरपूर प्रखंड़ मुख्यालय में माओवादियों द्वारा पोस्टर लगाए जाने से लंबे समय से शांत चल रहे मनोहरपूर में दहशत का माहौल बन गया है। माओवादियों ने इस बार प्रखंड मुख्यालय से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर एक झोपडी नुमा गुमटी (दुकान) में पोस्टर लगाकर प्रसाशन को खुली चुनौती दी है,यह पोस्टर स्थानीय लोगों द्वारा रात आठ बजे देखा गया है। यह खबर फैलते ही अंचल में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा मनोहरपुर थाना क्षेत्र में कई जगह पोस्टरबाजी की गई है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार की सुबह मनोहरपुर घाघरा पुलिया, बुड़ाहुडी व ब्लॉक चौक सड़क के किनारे चौक-चौराहों और कई जगहों पर बैनर और पोस्टर सड़क किनारे फैला दिखा। बैनर और पोस्टर में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के पूर्वी रीजनल ब्यूरो द्वारा संगठन के शहीद साथियों की याद में तीन जून से तीन अगस्त तक स्मृतिसभा आयोजित करने का आह्वान किया गया है। इसके अलावा नक्सली संगठन द्वारा कोल्हान वन क्षेत्र में सीआरपीएफ कैम्प लगाने का विरोध जताया गया है, वहीं पोस्टरबाजी में विशेषकर सामान नागरिक संहिता पर टिप्पणी करते हुए उल्लेख किया गया है कि विभिन्न धर्मावलंबियों और राष्ट्रीयता पर हिन्दुत्ववादी फासीवाद का हमला है, ”धर्मनिरपेक्ष जनवाद तथा राष्ट्रीयता के आत्मनिर्णय के अधिकार हेतु संघर्ष करें। फासीवादी प्रति क्रांतिकारी सूरजकुण्ड रणनीतिक योजना को परास्त करने हेतु जनप्रतिरोध आन्दोलन व जन युद्ध को तेज करने की अपील की गई है. इधर सूचना मिलने के तुरंत बाद मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचकर बैनर को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गया।





