माद्रीकालो को स्वतंत्रा सेनानी का दर्ज़ा दिलाने की मांग

पश्चिमांचल के क्रन्तिकारी वीर माद्रीकालो को स्वतंत्रता सेनानी का दर्ज़ा देने की मांग तेज़ होने लगी

माद्रीकालो को स्वतंत्रा सेनानी का दर्ज़ा दिलाने की मांग

गंगाधर ( संवाददाता )

बडगांव : सुंदरगढ़ जिला के वीर क्रन्तिकारी माद्री कालो मेमोरियल आयोजक कमिटी की ओर से अखिल भारतीय भुईयां समाज बडग़ांव-कुत्रा,सान्दुआर ब्लॉक कमिटी द्वारा आयोजित बडगांव ब्लाक स्थित कुरेइबोगा ग्राम में क्रन्तिकारी माद्री कालो को राज्य स्तरिये स्वाधीनता सेनानी कि मान्यता दिलाने की मांग कि गई |

इस अवसर पर स्वर्गीय माद्री कालो के नाती उत्कल कालो ने अपने वक्तब्य में कहा कि उनके दादा माद्री कालो पश्चिमांचल के स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों के एजेंट के रूप में काम कर रहे गांगपुर के राजा के खजाने में लगातार हो रहे वृद्धि और स्थानीय मुखिया द्वारा किये जा रहे आम लोगों के शोषण के खिलाफ लड़ रहा था |

माद्री कालो ने भुइयां, गंड, किसान, खड़िया, आदि स्थानीय जनजातियों की मदद से  ब्रिटिश सरकार के खिलाफ जंग छेड़ कर ब्रिटिश सरकार की नींदे उड़ा दी थी | ब्रिटिश सरकार गांगपुर के राजा कि मदद से मद्रिकालो को बार-बार गिरफ्तार करने कि कोशिश की पर हर बार असफलता ही हाथ लगी |

किन्तु १८९७ में ब्रिटिश सरकार ने  स्थानीय मुखिया का इस्तेमाल किया और बहादुर माद्री कालो को धोके से गिरफ्तार कर लिया | माद्रीकालो को गिरफ़्तारी के बाद  हजारीबाग़ जेल में भेज दिया गया , जहाँ उन्हें कड़ी यातनाये दे कर एक तरह से अपाहिज बना दिया गया था |

हालाँकि उन्हें 1908 में जेल से रिहा कर दिया गया था जिसके बाद स्वर्गीय कालो राजगांगपुर के लिपलोई लौट आए थे, यंहा कुछ समय उपरांत ही उनकी मृत्यु हो गई थी |

जिसके बाद तलसरा के पूर्व विधायक डॉ. प्रफुल्ल माझी, राजगांगपुर के पूर्व विधायक सुखराम नाइक और मेघनाथ  नायक,बडगांव ब्लाक अध्यक्ष कुमारी पुष्पांजलि मिंज ,भुइयां समाज के संपादक ध्रुव चरण कालो ,रविन्द्र पटेल ,गोविन्द भोई ,गुरुचरण नायक, संतोष प्रसीत, रुद्रेश्वर प्रसीत, अशोक, सुधांशु पंडा, गौरांग प्रसीत , मनोज प्रसीत,आदि क्रांति बीर स्वर्गीय मद्रिकालो को स्वतंत्रता सेनानी का दर्ज़ा दिलाने के लिए  बडगांव के तहसीलदार, बिनय कुल्लू  को एक मांग पत्र सौंपा।