मतदान में गोपनीयता भंग करने का मामला आया सामने

मतदान में गोपनीयता भंग करने का मामला आया सामने

मतदान की गोपनीयता भंग करने का मामला जिला प्रशासन ने पुलिस को जांच कर कार्यवाही का दिया निर्देश।

छत्तिसगढ़ में हुई मतदान के दौरान मतदान नियमों का उलंघन कर मतदान की गोपनीयता भंग करने का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रायगढ़ शहर के चक्रधर नगर पोलिंग बूथ में कुछ वोटरों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल ले जाकर सेल्फी लोड की।। 

जिसकी सूचना स्थानीय वोटरों ने सुरक्षा में लगी पुलिस टीम और प्रशासन को दी।। 

मामले को लेकर अपर कलेक्टर राजीव कुमार पांडे ने बताया कि  घटना की जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। साथ ही उन्हें उचित कार्यवाही का निर्देश दिया गया है। सूचना है कि  दो या तीन लोगों के द्वारा मतदान की गोपनीयता भंग की गई है। धारा 128 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का उलंघन किया गया है। ऐसा किया जाना दंडनीय अपराध है,जिसके तहत 3 महीने की जेल और अर्थ दंड से दंडित किया जाता है। वहीं जिले में मतदान बहिष्कार और मारपीट की घटना को उन्होंने नकार दिया। जबकि खरसिया विधानसभा के कुरमा पाली गांव में मतदान को लेकर भाजपा कांग्रेस समर्थकों में जम कर मारपीट होने का वीडियो सोशल मिडिया में वायरल हुआ है। साथ ही समाचार लिखे जाने तक कोतरा रोड थाने में दोनो पक्ष के लोग जमे हुए है।