भ्रष्टाचार निरोधक ब्योरो द्वारा पकडा़ गया रिश्वतखोर शिक्षाधिकारी

भ्रष्टाचार निरोधक ब्योरो द्वारा पकडा़ गया रिश्वतखोर शिक्षाधिकारी

भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों  पकड़ा है,,दरअसल प्रार्थी उज्जवल प्रताप सिंह, संचालक रामरती पब्लिक स्कूल सूरजपुर जो और भी अन्य चार स्कूलों का संचालन करता है के द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बिकापुर में शिकायत दर्ज कराई गई थी की शिक्षा के अधिकार अधिनियम आरटीआई के तहत मिलने वाली प्रतिपुर्ति  राशि में से 10 प्रतिशत के हिसाब से 2 लाख रुपए की मांग जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के द्वारा कि जा रही है,,

जहां प्रार्थी रिश्वत न देकर रंगें हाथों पकड़वाना चाहता थे,,वही शिकायत सत्यापन के दौरान 1,82,000 हजार रुपए में सहमति बनी थी,,जहां आज जाल बिछाकर प्रार्थी द्वारा रामललित पटेल को रिश्वति रकम की पहली किश्त 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगों हाथ पकड़ा गया,,जहां आरोपी रामललित पटेल की तलाशी के दौरान उसके पास से दो लाख रुपए और मिले जो अन्य स्कुलों से रिश्वत के रूप में पहले लिया गया था,, गौरतलब है कि जिले के नीजी स्कूलों के संचालकों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से त्रस्त हो कर एकजुट हो भ्रष्टाचार निरोधक ब्योरो से शिकायत किए थे,,जहां प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के तहत अग्रिम कार्यवाही जारी है,,वही आरोपी के निवास स्थान की तलाशी भी जारी है,, वही यह जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्योरो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को दी है।