भूमि विवाद में नगरपालिका और डालमियां आमने सामने
राम प्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला में स्थित राजगांगपुर शहर के बीजू पटनायक चौक से ओ.सी.एल.गेट तक डालमिया भारत सीमेंट द्वारा सड़क के कुछ हिस्से को जालीदार तार से घेरकर अतिक्रमण कर लिया गया है जिसके विरोध में राजगांगपुर नगर पालिका में वार्ड पार्षदों द्वारा बैठक में निर्णय लिया गया था कि इस जमीन को नाप कर अतिक्रमण हटाया जाए।
आपको बता दें कि नगर पालिका के अधीन आने वाली जमीन का डालमिया सीमेंट द्वारा अतिक्रमण कई दिनों से की गई है वहीं वर्तमान में नगर पालिका की बैठक में वार्ड नंबर 5 और 9 के अधीन आने वाले अप्रोच सड़क में अतिक्रमण जमीन के नाप को लेकर विगत दिनों नगर पालिका में रेगुलेशन हुई थी जिसको लेकर स्थानीय तहसीलदार स्थानीय नगरपालिका के कार्य निर्वाही अधिकारी एवं नगरपाल श्रीमती माधुरी लुगुन एवं वार्ड नंबर 5 के वार्ड पार्षद एवं स्थानीय लोगों के उपस्थिति में जमीन का नापी कराई जा रही थी उसी समय नगरपालिका के वार्ड नंबर 1 , वार्ड नंबर 9 वार्ड नंबर 16 वार्ड नंबर 20 के वार्ड पार्षद द्वारा इस नाप का विरोध करते हुए नाप को रुकवा दिया गया। ज्ञात हो कि नगर पालिका के पार्षदो की बैठक में वार्ड नंबर 20 के वार्ड पार्षद कुंदन सिंह एवं वार्ड नंबर 5 के वार्ड पार्षद सुधीर साहू के कहने पर यह नाप के लिए रेगुलेशन की गई थी जिसका आज नगर पालिका द्वारा नापा जा रहा हूँ।
वही विभिन्न वार्ड से जीते 4 पार्षद जो की ओसीएल डालमिया सीमेंट में कार्यरत हैं जोकि डालमिया सीमेंट का पक्ष रखते हुए इस नापी का विरोध किया जिसके चलते यह नापी रुक गई ज्ञात हो की आजादी के समय से ही डालमिया भारत सीमेंट नगर पालिका की जमीन को अतिक्रमण कर रखा है,स्थानीय लोगों द्वारा जिसका विरोध बारंबार होता आ रहा है आज भी नाप के क्रम में ओसीएल डालमिया सीमेंट के अंदर कार्यरत वार्ड पार्षद द्वारा इसका विरोध किया गया
वही अतिक्रमण की गई जमीन को खाली करा देने से राजगांगपुर वासी को रास्ते में यातायात की समस्या तो खत्म हो जाएगी यहां तक की गरीब आदिवासी द्वारा बाजार में लगाई जा रही दुकान भी इस सड़क में लग सकती है जिसका पूरा समर्थन स्थानीय वार्ड पार्षद सुधीर साहू द्वारा किया जा रहा है। लेकिन ओसिएल में कार्यरत कुछ पार्षद इसका विरोध कर रहे हैं अब देखना यह होगा कि नगर पालिका में रेगुलेशन होने के बाद यह जमीन खाली होती है या यूं ही विवादित जारी रहेगा।





