भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत
तालचेर में हृदय विदारक दृश्य भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत। #Road accident
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के बलहर से गोडी़बांध तक की राष्ट्रीय राजमार्ग मौत का राजमार्ग बना हुआ है।
इस राजमार्ग से होकर रोजाना जिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी,एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारीयों का आनाजाना लगा रहता है।
इस राजमार्ग पर अक्सर ऐसी दुर्घटना होती रहती है, इन दुर्घटनाओं का प्रशासन पर कोई असर होता नही दिख रहा है।
घटना के अनुसार ढेंकनाल जिले के परजंग थाना अंतर्गत खलपाल गांव निवासी भागीरथी मोहंती (32) और तेलकोई गांव निवासी मीतू मुंडा (25) आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीब्रतमोहन चौक से होते हुए मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी एक ट्रक क्रमांक 35एफ- 6148 उन दोनो को कुचलते हुए आगे निकल गई
इस दुर्घटना में दोनो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
चूंकि यह सड़क सकरी है, हजारों छोटे-बडे़ वाहन जैसे ट्रक और बसें प्रतिदिन दिन रेत, मिट्टी, कोयले आदि ढोने वाले भारी बोझ से लदे हुए भारी वाहन गुज़रते हैं। परिणाम यह होता है कि प्रतिदिन उक्त मार्ग कोयले के चूर्ण और धूल-मिश्रित राख से पट जाता है,जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है तथा इस मार्ग पर सड़क दुर्घटना से पीड़ितों की संख्या का आंकडा़ थमने का नाम नही ले रही है!
प्रशासन और राजमार्ग संबंधित अधिकारियों की ओर से स्थानीय लोगों को कई बार आश्वासन दिया गया है कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा किया जायगा और इसकी बराबर साफ-सफाई करने के साथ ही सड़क पर पानी का छिड़काव किया जाएगा।
इस दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के परिणामस्वरूप, राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध किया गया था, जिससे दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी।
पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन आंदोलनकारी अड़े रहे।





