भिखारन की मौत अंतिम संस्कार के लिए आगे आए समाजसेवी
आयशा हुसैन (संवाददाता)
बिसरा अंचल में काफी समय से भीख माँगकर गुजारा कर रही एक बृद्धा की मौत हो गई। स्थानीय सरपंच और समाज सेवियो की मदद से बृद्धा को बिमारी की हालत में पहले राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा गया था और अब उनका अंतिम संस्कार किया जायगा।
उक्त महिला अपने पति के साथ बिसरा अंचल में भीख मांग कर अपना गुजर बसर कर रही थी। दो वर्ष पहले पति की मृत्यु हो जाने पर वह अकेली रह गई थी। स्थानीय लोगो के अनुसार वह कुछ दिनों से बिमार थी। आज रास्ते के किनारे वह काफी बिमार अवस्था में लेटी पाई गई, जिसे स्थानीय स्वयंसेवियो की मदद से पहले राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा गया और अब मृत्यु उपरांत उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
स्थानीय थाने में इसकी सूचना दे दी गई है।





