भाकपा माओवादियों का भारत बंद का असर पश्चिम सिंहभूम में रहा

भाकपा माओवादियों का भारत बंद का असर पश्चिम सिंहभूम में रहा
भाकपा माओवादियों का भारत बंद का असर पश्चिम सिंहभूम में रहा

गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता)

आज पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर प्रखंड में जिंदगी ठहर सी गई। माओवादियों के बंद का आह्वान से  मनोहरपुर, आनंदपुर, में बाजार से लेकर ग्रामीण रास्तों तक में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। बंद के कारण मनोहरपुर से  रांची , रांची से मनोहरपुर किरीबुरू, मनोहरपुर से चाईबासा , टाटा , जरइकेला , सिरका,  सिमडेगा, गुमला, राउरकेला, गुवा, जामदा, चिडिया जाने वाली बसों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा। मनोहरपुर से जाने वाली बसों का परिचालन नहीं हुआ, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इधर मनोहरपुर और आनन्दपुर प्रखंड में माओवादियों के बंद के कारण बैक शाखाओं पेट्रोल पंप, बाजार की छोटी बड़ी दुकानों में दिन भर ताला लटका रहा। मनोहरपुर से चलने वाली बसों और आटोरिक्शा का परिचालन पूरी तरह से ठप रहा। यहां तक कि  चिडिया लौह अयस्क खान में भी कोई कार्य नहीं हुआ।बंद के कारण दिन भर सड़कें वीरान रही,  बाजार क्षेत्रों में कोई भी दुकान नहीं खुली। इससे आम लोगों को काफी परेशानियां हुई।
यातायात व्यवस्था रूक जाने और दुकानें बंद होने के कारण लोग आवागमन ना कर सके। और ना ही लोग बाहर निकले।